April 29, 2024

(जी.एन.एस)मुंबई . बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने देश-विदेश में अपने टैलेंट का हुनर तो दिखाया ही है लेकिन ख़ूबसूरती और अदाओं में भी वो पीछे नहीं हैं और इसका सबूत ये मिला है कि उन्हें साल 2017 की सेक्सियेस्ट वुमेन चुना गया है। लंदन के एक वीकली अख़बार ने अपने पोल में पाया है कि प्रियंका चोपड़ा इस साल की 50 सेक्सियेस्ट एशिया वुमेन लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। पिछले साल ये दीपिका पादुकोण को इसी पोल में पहला स्थान मिला था जिसे इस बार प्रियंका ने छीन लिया और दीपिका को तीसरे स्थान पर धकेल दिया क्योंकि छोटे परदे की बेहद ग्लैमरस अभिनेत्री निया शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया है। आलिया भट्ट चौथे और पाकिस्तान की माहिर खान को पांचवा स्थान मिला है।
छोटे परदे की ही दृष्टि धामी छठे, कटरीना कैफ सातवें, श्रद्धा कपूर आठवें, गौहर खान नवें और रुबीना दिलैक को दसवां स्थान हासिल हुआ है। इस सेक्सियेस्ट एशिया वुमेन लिस्ट में सबसे कम उम्र(16 साल) की शिवांगी जोशी हैं, जो ये रिश्ता क्या कहलाता है से फ़ेमस हुईं जबकि 49 साल की श्री देवी सबसे उम्रदराज़। उन्हें इस लिस्ट में दो एडिटर च्वायस अवार्ड मिले हैं। प्रियंका ने पोल में टॉप किये जाने को लेकर अपने एक बयान में कहा है कि इस बात को सिर्फ़ वो ही क्रेडिट नहीं ले सकती हैं बल्कि ये श्रेय उनके माता पिता को भी मिलना चाहिए। फिर भी वो बेहद ख़ुश हैं क्योंकि उनकी निरंतरता बनी हुई है। अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के तीन सीज़न और हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में काम कर चुकी प्रियंका सोशल मीडिया में भी काफ़ी एक्टिव हैं और उनके इन्स्टा पर तो 20 मिलियन फालोवर्स हैं।
प्रियंका चोपड़ा के ईमेल-नज़रअंदाजी का एक ख़ुलासा हुआ है। उनके क्वांटिको को-स्टार एलेन पावेल ने सोशल मीडिया पर लोगों से आग्रह किया कि वो प्रियंका चोपड़ा को ई-मेल न किया करें क्योंकि इसका कोई फ़ायदा नहीं हैं । प्रियंका ने अब तक दो लाख 57 हजार 623 मेल पढ़े ही नहीं हैं ।