May 3, 2024

जयपुर. राजधानी के कानोता थाने के जामडोली इलाके स्थित रुचिका विहार में एक ही परिवार चार लोगों ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही कानोता पुलिस उनके घर पहुंची। मकान का अंदर से दरवाजा बंद था। इसके बाद दूसरे घर की छत से पुलिस ने घर के अंदर प्रवेश किया।

अंदर जाते ही पुलिस को चार लाशें पड़ी मिलीं। पुलिस ने बताया कि घर में चारों मृत पाए गए हैं। मृतकों की पहचान यशवंत सोनी (47), ममता सोनी (40), भारत सोनी (17), अजीत सोनी (20) के रूप में हुई। यशवंत सोनी की जयपुर और अलवर में ज्वेलरी की दुकान है। मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे हैं। पड़ोसियों ने बताया कि रात को एक महिला इनके घर पहुंचकर पैसों की मांग कर रह थी। जिसको लेकर काफी परेशान थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।