May 9, 2024

फांसी के फंदे पर झूला दो बहनों का इकलौता भाई : कमरे की खिड़की से देखते ही मां के उड़े होश, सुसाइड के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

अनूपगढ़। अनूपगढ़ वार्ड नंबर 19 में सोमवार देर रात 24 वर्षीय एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसमें युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की उस समय युवक की मां घर पर थी। मृतक सुधीर कुमार ने किन कारणों से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। सूचना मिलने पर अनूपगढ़ पुलिस थाने के एएसआई पृथ्वी सिंह मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा।
मृतक सुधीर कुमार (24) पुत्र महेंद्र कुमार की मां ने बिलखते हुए बताया कि सुधीर गांव पतरोडा में कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर कार्य करता था। सोमवार रात्रि लगभग 12 बजे तक सुधीर अपने कमरे में मोबाइल चला रहा था। आज सुबह लगभग 10 बजे तक जब सुधीर नहीं उठा तो कमरे का दरवाजा खटखटाया। किसी भी तरह की कोई आवाज नहीं आई। जब कमरे की खिड़की से अंदर देखा तो सुधीर फांसी का फंदा लगाकर पंखे के हुक से लटक हुआ था। शोर सुनकर पड़ोसी भी मृतक के घर पहुंच गए और इसकी सूचना मृतक की बहन पूनम को दी गई जो कि सूरतगढ़ में विवाहित है।
एएसआई पृथ्वी सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ट्रक ड्राइवर हैं और वह अजमेर गए हुए हैं। उनके आने के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी। जवान बेटे को फांसी के फंदे पर लटकता देख मां का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं, सूचना मिलने पर मृतक की एक बहन भी अपने मायके पहुंच गई। मृतक सुधीर कुमार का शव देखकर मां और बहन का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है दोनों ही बार-बार बेहोश रही है।

मृतक ने फांसी लगाने से पहले उतारा था पंखा
मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुधीर ने फांसी का फंदा लगाने से पहले कमरे की छत पर लगा हुआ पंखा उतारा और उसके बाद पंखे के हुक में साफा डालकर अपने गले में फांसी का फंदा लगा लिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया से लग रहा है कि सुधीर ने यह फांसी रात करीब 1 और 2 के बीच में लगाई होगी।

मृतक दो बहनों का था इकलौता भाई
मृतक सुधीर के पिता महेंद्र कुमार ट्रक ड्राइवर है और वह कल से ही ट्रक लेकर अजमेर गए हुए हैं। मृतक सुधीर के दो बहने हैं। बड़ी बहन पूनम का विवाह सूरतगढ़ में हुआ है, जबकि छोटी बहन ज्योति चंडीगढ़ में बीटेक कर रही है। मृतक के पिता महेंद्र को जब इस हादसे की जानकारी मिली तो वह अजमेर से अनूपगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं।

मां-बाप का इकलौता सहारा छीना
सुधीर की आकस्मिक मौत के कारण मां का रो रो कर बुरा हाल है। मां रोते-रोते बार बार भगवान से यही कह रही है कि भगवान ने उनका आखिरी सहारा भी छीन लिया है।

पुलिस पहुंची मौके पर
पड़ोसियों के द्वारा इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने में दी गई सूचना मिलने पर एएसआई पृथ्वी सिंह मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतारा। एएसआई पृथ्वी सिंह ने बताया कि मृतक के पिता घर पर नहीं होने के कारण शव अभी तक घर पर ही रखा हुआ है। मृतक के पिता के आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।