May 14, 2024

बीकानेर। सड़क पर चलते वक्त वाहन चालकों की लापरवाही से ट्रैफिक पुलिस का खजाना लगातार भर रहा है। बीकानेर यातायात पुलिस ने बीते ग्यारह माह के अंतराल में चौरासी लाख रूपये से ज्यादा की राशि वाहन चलाकों से जुर्माने के रूप में वसूल कर चुकी है। सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट के वाहन चालकों का किया गया है,जबकि सबसे कम चालान बसों का किया है। पुलिस आंकड़ो के मुताबिक शहर में दो पहिया वाहन चालकों से अधिक गलती बिना हेलमेट, लाइसेंस, बीमा दस्तावेज नहीं रखने की हुई। गलत साइड में वाहन चलाने वालों से भी जुर्माना वसूला है, लेकिन यह अन्य मदों में जमा किया है। इसके अलावा यातायात पुलिस अब तक करीब डेढ सौ ट्रकों,पांच से ज्यादा ऑटो,तीन हजार के करीब जीपों और कारों का चालान काट कर जुर्माना वसूल चुकी है। यातायात शाखा प्रभारी सुमेर सिंह इंदा का कहना हैं कि सड़क पर अधिकांश दुर्घटनाएं ट्रैफिक नियम तोडऩे से होती है। नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना तो आंशिक है, जो केवल जागरूकता के लिए है। शहर में जाम की अधिकांश स्थिति भी ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के कारण बनती है। चालक वाहन के कागजात लाइसेंस साथ लेकर चलें ताकि कार्रवाई से बच सकें।