May 2, 2024

पत्नी से परेशान पति ट्रेन के आगे कूदा : मरने से पहले वीडियो बनाया, बोला- बीवी और उसका बॉयफ्रेंड धमकी देते

भीलवाड़ा। पत्नी के अफेयर से परेशान पति ने मंगलवार रात ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर दिया। मरने से पहले युवक ने मोबाइल में एक वीडियो बनाया। वीडियो में पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मामला भीलवाड़ा का है।
कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात मशीनरी मार्केट के रहने वाले कमल कलवानी (42) पुत्र गिरधारीलाल ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। थाना क्षेत्र से गुजर रहे रेलवे फाटक के पास युवक का शव मिला। मृतक के पास एक मोबाइल मिला, जिससे उसकी पहचान कर परिवार को जानकारी दी।

मरने से पहले वीडियो बनाया
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक के मोबाइल में एक वीडियो मिला है। उसने मौत का कारण पत्नी के अफेयर से परेशान होना बताया है। युवक ने कहा कि
पत्नी का अफेयर चल रहा है। दोनों को पकड़ा तो बोले, तू कुछ नहीं कर सकता। कानून तो महिलाओं का है। इसके बाद से उसका बॉयफ्रेंड और उसके घरवाले धमका रहे है। कहते है कि, 50 लाख रोज की इनकम है। थाने वालों को भी रुपए देते है। लड़कियां सप्लाई करते है। मेरी पत्नी घर में लड़ाई करती है, मारपीट भी करती। सभी से परेशान होकर सुसाइड कर रहा हूं।

7 अक्टूबर को हुआ था समझौता
मृतक कमल और पत्नी के बॉयफ्रेंड के बीच 7 अक्टूबर को विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच समझौता हो गया था। लेकिन वापस झगड़ा होने लगा। मामले को लेकर 27 अक्टूबर को मृतक ने थाने में शिकायत की थी।

18 साल पहले हुई थी शादी
मृतक कमल और की शादी 18 साल पहले हुई थी। मृतक के तीन बच्चे है। उसकी दो बेटियां है और एक बेटा। मृतक एक गेस्ट हाउस में काम करता था। मृतक की पत्नी काफी समय से घर में झगड़ा कर रही थी। जिसके कारण घर का माहौल भी खराब हो गया था।