May 8, 2024

हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 11 यात्रियों के पास से तस्करी कर लाया गया 3.11 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जब्त किए गए सोने की कीमत 1.66 करोड़ रुपये आंकी गई है। ये यात्री वंदे भारत मिशन के विमान से सऊदी अरब के दम्माम से लौटे थे।

जानकारी के अनुसार इन यात्रियों ने अपने ट्राउजर की भीतरी जेब में सोना छिपा कर रखा था। संदेह और यात्रियों की प्रोफाइलिंग के आधार पर 11 यात्रियों के खिलाफ सोने की कथित तस्करी के मामले दर्ज किए गए हैं। इन यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।