May 10, 2024

शहर के गुमानपुरा थाना क्षेत्र के कोटडी इलाके में देर रात आपसी रंजिश में बदमाशों के एक गुट ने दूसरे बदमाश पर हमला कर घायल कर दिया। और उसे सड़क पर छोड़ कर फरार हो गए।बीच बाजार हुई घटना से इलाके में दहशत फैल गई। घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घायल को इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। घायल इग्नू उर्फ इनायत जमाल चौक का रहने वाला है। उसके जांघ पर 3 व हाथ पर 1 घाव लगा है। आज सुबह घायल के बयान लेने के लिए गुमानपुरा पुलिस एमबीएस हॉस्पिटल पहुंची। बताया जा रहा है कि सोमवार रात साढ़े 9 बजे के आसपास इग्नू अपने दोस्तों के साथ जमाल चौक में खड़ा था। उसी दौरान चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। बीच सड़क पर लाकर उस पर चाकू से एक के बाद एक तीन चार बार वार किए। घायल इग्नू सड़क पर गिर गया। बदमाश मौके से फरार हो गए।

घायल इग्नू ने बताया कि उसके पहले शराब का ठेका था। अभी प्रोपट्री का काम है। मोहल्ले में रहने वाले बदमाश भय्यू,नोशाद, शब्बीर, ओम प्रकाश, प्रिंस उससे 2 लाख की डिमांड कर रहे थे। चार दिन पहले उन्होंने पैसे मांग, मैंने पैसे नहीं दिए। उन्होंने मारने की बोला,मैंने मजाक समझा। सोमवार रात को साढ़े 9 बजे घर के पास दोस्त के साथ बात कर रहा था। उसी समय बाइक पर सवार होकर बदमाश आए। आते ही उन्होंने ने मारना शुरू कर दिया। बचने के लिए में भागा। तो उन्होंने घेर लिया। फिर उन्होंने से चाकू से हमला कर दिया। मेरे गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। 5-7 मिनट सड़क पर पड़ा रहा। सूचना पर भाई मौके पर पहुंचा। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आए। इग्नू नई बताया कि उसकी कोई दुश्मनी नही है। पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने हमला किया।