April 26, 2024

बीकानेर / युवक ने नहर में छलांग लगाई, तलाश में जुटे गोताखोर
बीकानेर। 19 वर्षीय युवक के नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना पूगल थाना क्षेत्र के आरडी 682 की है। जहां पर युवक ने छलांग लगाई है। इस सम्बंध में पूगल थानाधिकारी विकास विश्रोई ने बताया कि दोपहर दो बजे के करीब 19 वर्षीय राजसिंह पुत्र पूर्णसिंह ने नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद जैसे ही पुलिस टीम को सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची लेकिन अभी तक युवक के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है। गोताखोरों को इस सम्बंध में सूचनी दी गयी और ढूढऩे का प्रयास जारी है। विश्रोई ने बताया कि अभी तक युवक नहीं मिल पाया है। हालांकि नहर में कूदने के कारणों के बारे में भी जानकारी नहीं मिल पायी है।