April 28, 2024

भाजपा नेता को निर्वस्त्र कर पीटा : थप्पड़ बरसाती रही महिला, रोते-गिड़गिड़ाते दिखे; रेप का केस

पाली। पाली के स्थानीय भाजपा नेता के खिलाफ महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया है। उन्हें पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है भाजपा नेता उसके घर में आया और उसका रेप किया। मामला पाली के रानी थाना क्षेत्र का है।
घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिला भाजपा नेता को लगातार पीटती नजर आ रही है। नेता जी चीख-चिल्ला रहे हैं और वह निर्वस्त्र हैं। वह रोते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखाई दे रहे हैं और महिला उन्हें ताबड़तोड़ पीट रही है। वीडियो सामने आने के बाद आरोपी नेता के पक्ष की तरफ से इसे हनीट्रैप में फंसाने की साजिश बताया जा रहा है।

रानी SHO महेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला का आरोप है कि भाजपा बीजोवा मंडल के महामंत्री इन्द्रवाड़ा गांव निवासी मोहनलाल (45) पुत्र चुन्नीलाल हीरागर ने मोबाइल पर उससे संपर्क किया। उसके बाद लगातार बात करते हुए फोन पर अश्लील बातें करने लगा। इसी बीच गुरुवार रात करीब 11 बजे भाजपा नेता उसके घर आया और डरा-धमका कर उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसके जानकार घर आ गए।

वीडियो में रोते, माफी मांगते दिखे भाजपा के मंडल महामंत्री
वीडियो में महिला भाजपा नेता को लगातार पीटती नजर आ रही है। आरोपी हाथ जोड़कर रोता है, बार-बार माफी मांगता है। वीडियो बनाते हुए गाली-गलौज करते हुए आसपास से अन्य लोगों की आवाज भी आ रही है। महिला के रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद भाजपा नेता को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया। अब रेप के मामले की भी जांच की जा रही है।