May 10, 2024

बीकानेर. महिला के साथ अप्राकृतिक कुकर्म व छेड़छाड़ करने का मुकदमा खाजूवाला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। इस संबंध में महिला ने चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार महिला का आरोप है कि नरेश कुमार पुत्र मोहनलाल ने उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया व हंसराज, राजु व सुखदेव ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।