May 10, 2024

शिक्षा विभाग : अब कल से नहीं इस तारीख से बदलेगा स्कूलों का समय

बीकानेर। आमतोर पर स्कूलों का समय एक अक्टूबर को परिवर्तन हो जाता है लेकिन इस बार इस शिक्षा विभाग ने इसमें बदलाव किया है। विभाग की और से मिली जानकारी के अनुसार इस बार एक की बजाय 16 अक्टूबर से स्कूलों के समय में बदलाव होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने शनिवार रात इस सम्बंध में एक आदेश जारी किया। आमतौर पर 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों का समय गर्मी के हिसाब से होता है। वहीं सर्दी के हिसाब से 1 अक्टूबर से 31 मार्च सर्दी के हिसाब से स्कूलों का समय होता है इस बार शिक्षा विभाग ने स्कूलों का समय 1 अक्टूबर के बजाय 16 अक्टूबर से बदलने का निर्णय किया है। अब 16 मार्च अक्टूबर से 31 मार्च तक स्कूलों का समय बदल जाएगा। प्रदेश के सरकारी स्कूल और प्राइवेट स्कूल दोनों में ही अब 16 अक्टूबर से परी के हिसाब से समय बदलेगा।