May 9, 2024

ERCP को लेकर गहलोत बरसे केन्द्रीय मंत्री पर और बोले: गजेन्द्र शेखावत निकम्मे और एब्सेंट माइंड

जयपुर। ERCP पर सीएम अशोक गहलोत आज केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पर जमकर बरसे। सीएमआर में इस मुददे पर आयोजित कार्यशाला में गहलोत ने कहा कि पैसा हमारा हैं, जमीन हमारी है। इसके बावजूद केन्द्र सरकार ने ERCP को रोक दिया हैं और इसे राष्ट्रीय प्रोजेक्ट का दर्जा भी नहीं दे रहे है। गहलोत ने इसके लिए केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सिंह पर निशाना
साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने निकम्मे व्यक्ति को क्यों मंत्री बनाया। गहलोत यहीं नहीं रूके और उन्होंने ये भी कहा कि शेखावत पीएम की सभा में एबसेंट माइंड रहते हैं। सीएम गहलोत ने कहा ERCP के लिए पीएम ने वादा किया था। गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार के जलशक्ति मंत्रालय ने राजस्थान सरकार को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) का काम रोकने के लिए कहा है। हमारी सरकार ने ERCP के लिए 9,600 का बजट राज्य कोष (स्टेट फंड) से जारी किया है। उन्होंने कहा कि जब इस प्रोजेक्ट में अभी तक राज्य का पैसा लग रहा है और पानी हमारे हिस्से का है तो केन्द्र सरकार हमें ERCP का काम रोकने के लिए कैसे कह सकती है? गहलोत ने कहा कि राजस्थान के 13 जिलों की जनता देख रही है कि उनके हक का पानी रोकने के लिए केन्द्र की भाजपा कैसे रोड़े अटका रही है। प्रदेश सरकार ERCP को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।आगामी 6 जुलाई को कांग्रेस इस मुद्दे पर बिरला सभागार में कार्यक्रम भी करेगी। इस कार्यशाला में 13 जिलों के विधायक, जिला प्रमुख,प्रधान, बोर्ड— निगम चेयरमेन, वाइस चेयरमेन, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे