May 6, 2024

राजस्थान के केवल 1 नेता को फॉलो करते हैं खड़गे : ट्विटर पर लिस्ट में कुल 13 लोग, इसमें न गहलोत और न पायलट का नाम

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ट्विटर पर सिर्फ 13 लोगों को फॉलो करते हैं। इनमें केवल एक नेता हैं जिनका संबंध राजस्थान से हैं। राजस्थान के सिर्फ पवन खेड़ा को ही ट्विटर पर फॉलो करते हैं। पवन खेड़ा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया एंड पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन हैं। खड़गे जिन 13 लोगों को फॉलो करते हैं उस लिस्ट में ज्यादातर नेता दक्षिण भारतीय हैं। खड़गे न तो राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को फॉलो करते हैं ना ही किसी अन्य नेता को।
मल्लिकार्जुन खड़गे जिन 13 ट्विटर अकाउंट को फॉलो करते हैं, उनमें एक अकाउंट कांग्रेस का राष्ट्रीय ट्विटर अकाउंट है। वहीं इसके अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, गुलाम नबी आजाद, मारग्रेट अल्वा, सिद्धारमैया, कर्नाटक के सीएम का अधिकारिक अकाउंट, पूर्व मंत्री डॉ. जी परमेश्वरा, सांसद विजय वसंत और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष का ट्विटर अकाउंट शामिल है। हालांकि इनमें एक नेता और हैं जिनका संबंध राजस्थान से हैं। मार्गरेट अल्वा राजस्थान की राज्यपाल (2012 से 2014) रह चुकी हैं।

खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद 80 हजार फॉलोवर्स बढ़े
मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने से पहले तक ट्विटर पर उनके लगभग 1 लाख फॉलोअर्स थे। जबकि अध्यक्ष बनने के बाद से अब तक खड़गे के फॉलोअर्स की संख्या 1.80 लाख को पार कर गई है। अध्यक्ष बनने के बाद खड़गे के 80 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स बढ़े हैं। खड़गे का अधिकारिक ट्विटर अकाउंट कांग्रेस के अध्यक्ष के तौर पर अपडेट हो चुका है। खड़गे का ट्विटर अकाउंट भी लगातार एक्टिव है।

आने वाले दिनों में अपडेट होने की संभावना
कांग्रेस के कई लोगों का मानना है कि खड़गे हाल ही में अध्यक्ष बने हैं। ऐसे में आने वाले समय में खड़गे का अकाउंट अपडेट होगा। खड़गे के ट्विटर अकाउंट को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में तो अपडेट कर दिया गया है। मगर अभी संगठनात्मक रूप से अकाउंट उस तरह एक्टिव नहीं हुआ है। हो सकता है आने वाले समय में खड़गे के अकाउंट की एक्टविटी बदले।