May 11, 2024

दोस्त को बेहोश किया, फिर उसकी पत्नी से रेप : पति को नशीला ड्रिंक पिलाया, पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंसा

रूपवास, भरतपुर। भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला का कहना है पति का दोस्त उसके घर पर आया था। उसने मुंह पर कपड़ा लगाया और रेप किया। महिला का आरोप है पति के दोस्तों ने पहले ही पति को नशीला पदार्थ खिलाकर घर भेजा था। वह घर आते ही बेहोश हो गया।
घटना 26 जून रविवार की है। महिला का कहना है कि उसके पति का दोस्त शाहिद ओडेल गद्दी का रहने वाला है। वह 26 तारीख को पति को अपने साथ ले गया था। शाहिद ने महिला के पति को नशीला पदार्थ खिलाया। जब महिला का पति घर आया तो वह बेहोश हो गया। घर पर महिला और उसके पति ही थे। तभी रात में करीब 12 बजे शाहिद उसके घर पर आया। महिला ने जैसे ही घर का गेट खोला तो शाहिद के मुंह पर कपड़ा लगा दिया। शाहिद ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और घर से भाग गया।
तब महिला ने सारी घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। ग्रामीणों को भी घटना का पता लगा तो उन्होंने महिला के परिजनों पर राजीनामे का दबाव बनाया। महिला का ससुर घर गया हुआ था। आज जब वह घर आया तो महिला रूपवास थाने में शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंची।