April 28, 2024

पूगल फांटे के पास लगी भीषण आग, पुलिस व दमकल की गाडिय़ां मौके पर
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र के पूगल फांटे के पास देर शाम भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की लपटें आसमान को छू रही है। घटना की सूचना मिलते ही नयाशहर पुलिस व दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है यह भीषण आग एक खाली प्लाट में लगी है। इस प्लांट में कबाड़ का सामान रखा हुआ था। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाए जाने के प्रयास जारी थे।