May 11, 2024

जोधपुर.पुलिस स्टेशन करवड़ में पदस्थापित एएसआइ मूलसिंह कोरोना से जंग हार। कोरोना पॉजीटिव आने के बाद से एम्स में भर्ती एएसआइ की रविवार को मृत्यु हो गई। जिले में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी की मृत्यु का यह पहला मामला है।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि मूलत: नागौर में गोटन हाल बीजेएस कॉलोनी निवासी मूलसिंह सिंह (54) पुत्र भंवरसिंह पुलिस स्टेशन करवड़ में पदस्थापित थे। गत २५ अगस्त को तबीयत खराब हो गई। मण्डोर सैटेलाइट अस्पताल में जांच करवाने पर प्लेट लेट्स कम पाए गए। उन्होंने पुलिस स्टेशन में फोन कर तबीयत खराब होने की सूचना दी। एेसे में उन्हें मेडिकल अवकाश पर रवानगी दी गई। कोविड-१९ जांच कराने पर गत 27 अगस्त को वो पॉजीटिव पाए गए। उन्हें होम आइसोलेशन पर रखा गया।
इस बीच, तबीयत अधिक बिगडऩे पर 29 अगस्त को एएसआइ मूलराजसिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। नौ दिन तक इलाज चला, लेकिन रविवार सुबह 8.13 बजे एएसआइ मूलराजसिंह की मृत्यु हो गई। कोविड-१९ गाइडलाइन के तहत अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द किया।