April 27, 2024

32 साल की युवती से रेप : शादी का झांसा देकर 2 साल तक रखा, पीड़िता के चोरी छुपे लाखों के जेवरात बेच दिए

अजमेर। अजमेर में 32 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी के द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर 2 साल तक अपने साथ रखा और इस बीच चोरी छुपे उसके लाखों के जेवरात बेच दिए। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता के द्वारा मामले की शिकायत क्रिश्चियन गंज थाने में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार थाने पर 32 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई की बड़ी होकरा तहसील पुष्कर के रहने वाले एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और 2 साल तक उसके साथ गलत काम करता रहा। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसके पास रखे 1 लाख रुपए और सोने चांदी के जेवरात जिसमें झुमके, सोने-चांदी की पायजेब सहित अन्य जेवरात चोरी छिपे पीछे से बेच दिए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे उसकी बिना मर्जी के उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

4 महीने तक जेल में रहा आरोपी
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी 4 माह पूर्व जेल चला गया था। 8 फरवरी 2023 को वह जमानत पर जेल से छूटा गया। उसने आरोपी से बातचीत की तो आरोपी द्वारा उसे रखने से मना कर दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकियां दी गई। पीड़िता ने परेशान होकर क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थाना प्रभारी करण सिंह के द्वारा की जा रही है।