April 28, 2024

3 बच्चों की मां से रेप : 2 साल पहले पति से हुई अनबन; युवक ने दुष्कर्म-अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए

हिसार सिटी। हरियाणा के हिसार में प्राइवेट स्कूल में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला राजस्थान के हनुमानगढ़ में शादीशुदा थी, लेकिन पति से अनबन होने के बाद अपनी बेटी के साथ हिसार में रहने लगी थी। इसी दौरान सिरसा के रहने वाले ईश्वर चितरा से उसकी पहचान हो गई। ईश्वर पर कई बार दुष्कर्म व अप्राकृतिक शारीरिक शोषण करने के आरोप हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से भिवानी की रहने वाली 33 वर्षीय महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह फिलहाल हिसार में रह रही है। उसकी शादी वर्ष 2005 में हनुमानगढ़ जिले में हुई थी। शादी से उसके 3 बच्चे हैं। बीते 2 साल से वह अपने पति से अलग हिसार में रह रही है। उसके 2 बच्चे पति के पास है, वही एक बेटी उसके साथ रहती है।

सिरसा के युवक ने दिखाए शादी के सपने
महिला के अनुसार पिछले 5 साल से उसकी सिरसा जिला के ईश्वर चितरा से जान पहचान ठीक और दोनों फोन पर बातचीत करते थे। ईश्वर कहता था कि वह उससे प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। उसने हिसार में किराए के मकान में रहने के लिए उससे कहा। वह भय के कारण शहर के एक सेक्टर में रहने लगी। इस दौरान वह जीवन यापन के लिए शहर के एक प्राइवेट स्कूल में काम करने लगी।

दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी
महिला ने पुलिस को बताया कि इस दौरान ईश्वर ने उसकी मर्जी के खिलाफ कई बार दुष्कर्म किया वह प्राकृतिक तौर से गलत काम किया। ईश्वर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सारी घटना के बारे में ईश्वर के परिवार को अवगत कराया।लेकिन सभी ने ईश्वर का पक्ष लेते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
महिला के अनुसार 7 दिसंबर 2022 को ईश्वर उसके घर पर आया और उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया और साथ अप्राकृतिक तरीके से गलत काम किया। ईश्वर व ईश्वर के परिवार वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए महिला ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर ईश्वर व उसके परिवार के सदस्यों पर धारा 323/376(2)(N)/377/506/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।