May 3, 2024

जयपुर
राजस्थान प्रदेश में सेवारत डॉक्टरों की 18 दिसंबरसे प्रस्तावित हड़ताल से पहले ही राज्य सरकार ने शिकंजा कर दिया। शुक्रवार देर रात प्रदेशभर में दबिश देकर सेवारत 23 डाक्टराें को गिरफ्तार कर लिया गया। सवाईमाधोपुर में पांच, गंगापुर सिटी में 4, जालौर में 3, जैसलमेर, जोधपुर में 2, अलवर पाली में एक-एक सहित 20 से ज्यादा डॉक्टर गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार डॉक्टराें में अलवर से डॉक्टर्स संघ के संरक्षक सहित कई जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। दूसरी ओर गिरफ़्तारी के विरोध में कई इलाकों में रात को ही थानों पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। सेवारत डॉक्टर्स संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. दुर्गाशंकर सैनी ने कहा कि यह सरकार अंग्रेज राज से भी बदतर तरीके से पेश रही है।