May 7, 2024

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, भागते समय पैर में मारी गोली

जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में पंजाब पुलिस ने एक बदमाश के साथ हुई मुठभेड़ में फायर कर दिया। फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में भर्ती करवाया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
पुलिस ने बताया कि गोली लगने वाले बदमाश का राज हुड्डा है। वह हरियाणा का गैंगस्टर हैं।पिछले दिनो डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की फरीदकोट में हत्या हुई थी। हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था। पंजाब पुलिस को उसके जयपुर में होने की सूचना मिली थी। इस पर पंजाब पुलिस की टीम जयपुर आई। पुलिस ने उसके पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने उस पर फायर कर दिया। जबाव में बदमाश की तरफ से भी फायर किया गया। गोली बदमाश के पैर में लगी है। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में जीवन रेखा अस्पताल में भर्ती करवाया हैं। जहां उसका उपचार चल रहा हैं। जयपुर और पंजाब पुलिस की टीम अस्पताल में मौजूद हैं। बदमाश राम हुड्डा पंजाब में एक हत्या के मामले में जयपुर में फरारी काट रहा था। पंजाब पुलिस को जानकारी मिलने के बाद आज उसे रामनगरिया इलाके में फ्लैट पर दबिश देकर पकड़ा। बदमाश पुलिस की गिरफ्त से भागने के लिए फायरिंग करने लगा। जिस पर पंजाब पुलिस ने फायरिंग करते हुए उसके पैर पर गोली मार दी। पंजाब पुलिस उसे कुछ समय बाद उपचार के बाद अपने साथ पंजाब लेकर जाएगी।

पहले बाहर निकलने के लिए दी आवाज
कॉलोनी में फायरिंग की आवाज सुनकर पहले लोग बाहर आए लेकिन पुलिस को मौके पर देखा तो लोग समझ गए की कोई बदमाश छिपा हुआ हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए माइक पर आवाज देकर बाहर भी बुलाया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दोनों के बीच में फायरिंग शुरू हो गई। बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।