May 10, 2024

सोनिया गांधी की माँ का शनिवार को हुआ निधन, 30 अगस्त को हुआ अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। सोनिया गांधी की माँ पाओला माइनो का शनिवार को निधन हो गया। मंगलवार को उन्हें अंतिम बिदाई दी गई। उनकी माँ लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इन दिनों सोनिया गांधी व उनका परिवार देश से बाहर हैं। सोनिया गांधी भी बीमार चल रही हैं और वो अपने इलाज के लिए इंग्लैंड गई हुईं थी। उनकी माँ के निधन की जानकारी कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने ट्वीट कर दी है।

जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त को इटली में उनके अपने घर पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल किया गया।”

इससे पहले 28 अगस्त को सोनिया गाँधी, राहुल और प्रियंका कांग्रेस की सीडब्लूसी बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुई थीं। उस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए चर्चा होनी थी, लेकिन बाद में इसे अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया। उस समय किसी भी परिवार के सदस्य ने इसकी जानकारी नहीं दी थी। ये दुखद खबर ऐसे समय में सामने आ रही है जब कांग्रेस पार्टी कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए तैयारियां कर रही है जो 7 सितंबर से ही शुरू होने वाली है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल जांच के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ विदेश गई हुईं हैं। सोनिया गांधी भी इन दिनों काफी बीमार चल रही हैं और इलाज के लिए इंग्लैंड गई थीं। इस दौरान वो अपनी बीमार माँ से भी मिलने वाली थी। इसकी जानकारी ट्वीट कर खुद जयराम रमेश ने ही दी थी। उन्होंने लिखा था, “कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ, चिकित्सा जांच के लिए विदेश यात्रा करेंगी।”