May 10, 2024

प्रदेश में थमी मानसून की रफ्तार, पारे में एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी

जयपुर। प्रदेश में मानसून की रफ्तार अब थम चुकी है। हालांकि कुछ इलाकों में अब भी बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से आने वाली पश्चिमी हवाएं फिर से धीरे.धीरे सक्रिय हो रही हंै। वातावरण में नमी धीरे.धीरे कम हो रही है। जिसके चलते प्रदेश में अभी मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी। मौसम शुष्क रहने से पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में आगामी दो से तीन दिन में दिन का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पंहुच सकता है, इससे गर्मी बढ़ेगी। हांलाकि इस बीच कहीं.कहीं हल्के बादल छाने और बूंदाबांदी हो सकती है।

श्रीगंगानगर 38.5 डिग्री सेल्सियस
बुधवार को प्रदेश के 24 जिलों का दिन का पारा 35.0 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर का 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पिलानी, बीकानेर का पारा भी 38.0 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के कई जिलों के पारे में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। भीलवाड़ा के दिन के पारा में 1.5 डिग्री, अलवर के 2.2 डिग्री,जयपुर के 1.7 डिग्री, पिलानी के 2.9 डिग्री, कोटा के 1.1 डिग्री,बाड़मेर के 1.7 डिग्री, जोधपुर के 0.8 डिग्री, और फलौदी के 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है।

कल कुछ जिलों में बूंदाबांदी संभव
बुधवार को हनुमानगढ़ में 16.0 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को बांसवाड़ा, उदयपुर, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, और प्रतापगढ़ में मेघगर्जन के साथ बरसात हो सकती है। राजधानी जयपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।