May 11, 2024

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। उत्तराखंड राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि इससे एक दिन पूर्व ही उनकी पत्नी व पूर्व मंत्री अमृता महाराज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जानकारी के अनुसार सतपाल महाराज के घर पर काम करने वाले 17 अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस खबर से राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग दोनों हिल गए है। सतपाल महाराज ने एक दिन पहले ही कैबिनेट मीटिंग में हिस्सा लिया था। स्वास्थ्य विभाग ने इस बात को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मीटिंग में शामिल अन्य मंत्रियों व उनके परिजनो को होम क्वेराइंटाइन कर दिया है। अन्य मंत्रियों के साथ उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को कैबिनेट मंत्री के बाद होम क्वेराइंटाइन के तहत रखा गया है।