May 10, 2024

(जी.एन.एस) जमशेदपुर
गोविंदपुर इलाके में रविवार सुबह आठ बजे खुले में शौच के लिए गई साढ़े पांच वर्षीय बच्ची के साथ ट्रक के खलासी ने दुष्कर्म किया। बच्ची करीब 9 घंटे तक बेहोश पड़ी रही। उसके नीचे के दो दांत टूटे गए हैं। चेहरे पर भी गंभीर चोट के निशान हैं। लोगों की नजर पड़ी तो उसे तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद एमजीएम अस्पताल से ले जाकर पुन: टाटा मोटर्स अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया। जब शाम चार बजे बच्ची को होश आया तो पुलिस ने पूछताछ की कोशिश की, पर वह इतनी भयभीत थी कि कुछ बोल नहीं पा रही थी। देर रात एसएसपी ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी ट्रक खलासी बिहारीलाल यादव है। बिहार के भागलपुर जिले का रहने वाला है।